Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वित्तीय संकट झेल रहे रिलायंस ग्रुप ने खाली किया अपना मुख्यालय

NULL

02:18 PM May 13, 2018 IST | Desk Team

NULL

मुंबई : वित्तीय संकट का सामना झेल रहे ‌अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप ने मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित अपना मुख्यालय रिलायंस सेंटर को खाली कर दिया है। मुंबई मिरर ने यह खबर दी है। इस खबर के अनुसार, कर्ज के बोझ को कम करने के लिए अपनी संपत्तियाें को बेच रहा यह औद्योगिक समूह ने अपने हेडक्वार्टर को सांताक्रूज स्थित दफ्तर में चलाने का फैसला लिया है।

मुंबई मिरर ने बिना नाम जाहिर किये समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि व्यावहारिक कारणों से ग्रुप के कॉरपोरेट ऑफिस को सांताक्रूज शिफ्ट कर दिया गया है। अब अनिल अंबानी सहित कंपनी का पूरा टॉप मैनेजमेंट वहीं बैठेगा। इसलिए दक्षिण मुंबई के दफ्तर में बैठने का कोई मतलब नहीं था। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से बलार्ड ऐस्टेट ऑफिस का उपयोग बोर्ड मीटिंग या प्रेस कान्फ्रेंस जैसे अहम मौकों पर ही किया जा रहा था।

हालांकि कंपनी रिलायंस सेंटर के 6000 वर्गफीट में फैले तीन फ्लोर पर अपना नियंत्रण जारी रखेगा, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाएगा। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि इस स्थल का किराया 10 लाख रुपये महीने तक हो सकता है।

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस ग्रुप पर करीब 60 हजार करोड़ रुपये कर्ज है। कंपनी ने इसी साल मुंबई में अपना पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस अडानी समूह को 18,800 करोड़ रुपये में बेच दिया था। कंपनी ने अपने रिलायंस कम्यूनिकेशन का 51 प्रतिशत स्टेक भी अपने कर्जदाताओं को देने की पेशकश की है। ग्रुप का रिलायंस पॉवर भी संघर्ष कर रहा है।

 

 

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Advertisement
Advertisement
Next Article