Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज का लक्ष्य दुनिया की 20 प्रमुख कंपनियों में शामिल होना : अंबानी

NULL

12:40 PM Dec 25, 2017 IST | Desk Team

NULL

मुंबई : तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दुनिया की शीर्ष 20 कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही वह स्वच्छ उर्जा की आपूर्ति में भी अग्रणी कंपनी बनना चाहती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने संस्थापक धीरूभाई अंबानी की जयंती व कंपनी के रूप में 40 साल पूरे होने के उपलक्ष में कल रात रिलायंस कारपोरेट पार्क में एक कार्यक्रम किया जिसमें उसके हजारों कर्मचारी, अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कंपनी की भावी योजनाओं व लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आरआईएल की युवा पीढ़ी से पांच सपनों को पूरा करने की अपेक्षा जताई।

उन्होंने कहा, रिलायंस दुनिया की टॉप 20 कंपनियों में अपनी जगह बना सकती है और हम ऐसा करके ही दम लेंगे। इस अवसर पर अंबानी के दोनों बेटे आकाश व अनंत तथा बेटी इशा भी मौजूद थीं। अंबानी ने कहा कि आने वाले दशकों में दुनिया जीवाश्म इंधन से स्वच्छ, हरित व अक्षय ऊर्जा संसाधनों की ओर बढ़ेगी और रिलायंस देश को साफ सुथरी और किफायती ऊर्जा देने वाली अग्रणी कंपनी बन सकती है। मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन की शुरुआत में अपने पिता धीरू भाई अंबानी व रिलायंस की वृद्धि में योगदान करने वाले अन्य अधिकारियों को याद किया। उन्होंने कहा कि धीरूभाई की मेहनत लगन से ही रिलायंस परिवार आज एक कर्मचारी से बढ़कर 2.5 लाख का हो गया हैअ वह 1000 रुपए से बढ़कर 6 लाख करोड़ की कंपनी बन गई है।

अंबानी ने कहा कि उनका पांचवा लक्ष्य भारत को वैश्विक सुपर पावर बनने में मदद करना है। उन्होंने कहा, रिलायंस के पास हमारे देश में और मजबूत भागीदार बनने का मौका है। क्या रिलायंस व जियो सभी भारतीयों, हमारे साथी नागरिकों, छोटे व्यवसायों और उद्यमों को सशक्त बनाएगी ताकि भारत एक वैश्विक सुपर पावर बन सके। इस कार्यक्रम में कंपनी के लगभग 50,000 से अधिक कर्मचारी उनके परिवार वालों के साथ साथ फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए। इसी तरह शाहरुख खान, वरूण धवन व आलिया भट्ट ने कार्यक्रम पेश किया। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि देश भर के दो लाख कर्मचारी व उनके परिवार वाले लाइव वीडियो के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Advertisement
Advertisement
Next Article