सर्दियों में गठिया से राहत: अपनाएं ये 5 सरल उपाय
सर्दी आते ही आज कल सब की जोड़ों और हड्डियों की तकलीफ़ बढ़ जाती है, खास तौर पर गठिया जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों इससे पीड़ित हो जाते है।
गठिया से हो सकती है कई साड़ी परेशानियाँ
ठंड के मौसम में हमारे शरीर का रक्त संचार कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द बढ़ जाता है। सर्दियों के दौरान बैरोमीटर के दबाव में गिरावट के कारण जोड़ों के पास के ऊतक फैल जाते हैं, जिससे सूजन और दर्द बढ़ जाता है। ठण्ड अक्सर शारीरिक कामों में कमी भी लाती है, जिससे जोड़ों को सहारा देने वाली मांसपेशियाँ कमज़ोर हो जाती हैं। मांसपेशियों के कमज़ोर पर बहुत साड़ी समस्याएं बढ़ जाती है, जिससे सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों की मौजूदा समस्याओं वाले लोगों के लिए सर्दी विशेष रूप से मुश्किल का समय बन जाती है। सर्दियों में गठिया के दर्द को कम करने के लिए, यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं:
गर्म रहें
जितने ज़्यादा कपडे पहन सकें उतने पहनकर रखें, खासकर जोड़ों के आस-पास, और अतिरिक्त इन्सुलेशन के लिए थर्मल के कपडे ज़रूर पहनें। जहां आपको दर्द हो रहा है वहां हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें। इससे आपकी दर्द अकरण और बेचैनी काम होगी। साथ ही आप गर्म पानी से नहाए ताकि आपकी माशपेशियों को आराम मिलें।
सक्रिय रहना
गठिया के लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए शारीरिक गतिविधि महत्वपूर्ण है, लेकिन ठंड के मौसम में बाहरी व्यायाम करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, आप बाहर व्यायाम करने की जगह घर में योगा और एक्सरसाइज कर सकते है। योग, तैराकी और इनडोर साइकिलिंग जैसी व्यायाम जोड़ों को आराम दे सकती है। दैनिक स्ट्रेचिंग लचीलापन बनाए रखने में मदद करती है, जो अकड़न को कम कर सकती है और गतिशीलता में सुधार कर सकती है।
स्वस्थ आहार लें
डॉ. अखिल गोयल के अनुसार, “आहार हड्डियों को मजबूत बनाने और सूजन से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाना जैसे सैल्मन, टूना या मैकेरल जैसी फैटी मछली, अलसी और अखरोट खाएं, क्योंकि ये साड़ी चीज़ें सूजन को कम करने में मदद करते हैं। गठिया की समस्या में आपको हमेशा पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए और सब्जियाँ जैसे बेरी और पत्तेदार साग शामिल करनी चाहिए। विटामिन डी का पर्याप्त सेवन सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है, खासकर सर्दियों के महीनों के दौरान जब सूरज की रोशनी सीमित होती है। ।”
पर्याप्त हाइड्रेशन
ठंड के मौसम में अक्सर हम लोग पानी पीना काम कर देते है, जिससे जोड़ों की चिकनाई प्रभावित हो सकती है। हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। पानी जोड़ों की चिकनाई बनाए रखने में मदद करता है और शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने में भी मदद करता है। लोगों को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहना ज़रूरी है, चीनी या कैफीन युक्त खाने की तुलना में पानी और हर्बल चाय का विकल्प चुनना चाहिए।
स्वस्थ वज़न बनाए रखें
मोटापे से आपके जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे आपके जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। व्यायाम और स्वस्थ आहार के संयोजन से सर्दियों के दौरान स्वस्थ वजन बनाए रखना ज़रूरी है। यह न केवल आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार करेगा बल्कि आपके गठिया के लक्षणों में भी सुधार करेगा और जोड़ों को और अधिक नुकसान पहुँचने से बचाएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।