Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

'वांटेड' की हीरोइन आयशा टाकिया याद हैं? सालों बाद इतना बदल गईं

10:52 AM Feb 17, 2024 IST | Priya Mishra

सलमान खान स्टारर फिल्म 'वॉन्टेड' की हिरोइन रहीं आयशा टाकिया काफी टाइम बाद पब्लिकली स्पॉट की गई, आयशा टाकिया एयरपोर्ट पर नजर आईं, इस दौरान आयशा को पहचानना मुश्किल हो गया वांटेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया को सालों बाद देखकर फैंस परेशान हो गए क्योंकि एक्ट्रेस का चेहरे पहचानना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में पैपराजी ने आयशा टाकिया को उनके परिवार के साथ स्पॉट किया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए। एक्ट्रेस ने कैमरे के लिए पोज किया।

Advertisement

आयशा टाकिया फिल्मी दुनिया से लंबे वक्त से दूर है।छोटे से करियर में उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। साल 2009 में आई वांटेड में सलमान और आयशा की जोड़ी बनी थी और सुपरहिट रही थी। फैंस को फिल्म में दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई थे। वहीं, अब सालों बाद उन्हें देखकर फैंस परेशान हो गए, क्योंकि एक्ट्रेस का चेहरे पहचानना मुश्किल हो रहा है।आयशा टाकिया को हाल ही में पैपराजी ने उनके परिवार के साथ स्पॉट किया। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए।

आयशा टाकिया का चेहरा देख फैंस के होश उड़ गए

आयशा टाकिया का चेहरा बदला हुआ लग रहा है सालों बाद सामने आए आयशा टाकिया के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "इसकी शक्ल को क्या हो गया।" एक अन्य यूजर ने कहा, "डोनाल्ड डक वाले होंठ।" वहीं, हैरान होते हुए एक यूजर ने कहा, "बहुत बदल गई हैं।" आयशा वीडियो में डार्क ब्लू कलर के सलवार कमीज में नजर आ रही हैं।एक यूजर ने तो आयशा टाकिया की तुलना राखी सावंत से कर दी। कमेंट करते एक और यूजर ने कहा, "बोलना तो नहीं चाहिए, लेकिन अच्छे खासे चेहरे की धज्जियां उड़ा दी बुलडॉग कर दिया।" इतने कमेंट्स के बाद भी वीडियो पर लोग रिएक्ट करते जा रहे हैं।

13 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया

आयशा टाकिया बतौर चाइल्ड पहली बार कॉम्प्लेन के एड में नजर आई थीं, एड में उनके साथ शाहिद कपूर भी थे। अब बात करें फिल्मी सफर की तो उन्होंने 13 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने डिज्नी चैनल के लिए भी काम किया था। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म टार्जन द वंडर कार के साथ कदम रखा था।

डेब्यू फिल्म टार्जन से मिली पॉपुलैरिटी

आयशा टाकिया को डेब्यू फिल्म टार्जन केलिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड मिला था। उनके ग्लैमर और एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने दिल मांगे मोर, संडे, सलाम-ए-इश्क, कैश, सोचा न था, शादी नंबर 1, होम डिलीवरी समेत कई फिल्मों में काम किया।

 

फरहान आजमी रेस्तरां मालिक से की शादी

आयशा टाकिया साल 2009 में महज 23 साल की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी की, जो रेस्तरां के मालिक हैं। फरहान के पिता अबू आजमी समाजवादी पार्टी के लीडर हैं। आयशा टाकिया की डूबते करियर को सहारा सलमान खान की फिल्म वांटेड ने दिया। एक्ट्रेस की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही थी। वांटेड फिल्म हिट हुई और एक्ट्रेस भी लाइमलाइट में आ गई। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती ने हर किसी का ध्यान खींचा।

Advertisement
Next Article