For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Republic Day 2024: सीएम मनोहर लाल खट्टर तोड़े प्रोटोकॉल, राम और सीता बनें कलाकारों को छुए पैर

12:47 PM Jan 26, 2024 IST | Jivesh Mishra
republic day 2024  सीएम मनोहर लाल खट्टर तोड़े प्रोटोकॉल  राम और सीता बनें कलाकारों को छुए पैर

Republic Day 2024: आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान हरियाणा में भी जगह-जगह गणतंत्र दिवस का जश्न देखने को मिल रहा है। वहीं, हरियाणा सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह में उस समय सभी लोग हैरान रह गए जब राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रोटोकॉल तोड़ दिया।

Highlights:

  • आज पूरा देश मना रहा गणतंत्र दिवस 
  • हरियाणा में भी जगह-जगह गणतंत्र दिवस का जश्न
  • मनोहर लाल राम और सीता बनें कलाकारों को छुए पैर
  • इस दौरान सीएम मनोहर लाल को देख सभी लोग हैरान

 

Republic Day 2024: मनोहर लाल राम और सीता बनें कलाकारों को छुए पैर

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रोटोकॉल तोड़कर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान राम-सीता के रूप में कलाकारों को देखा। इसके बाद सीएम मनोहर लाल ने अपनी कुर्सी छोड़ खड़े हो गए और कलाकारों के बीच जा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राम और सीता के रूप में मौजूद कलाकारों के पैर छू लिए। इसको देख सभी लोग हैरान हो गए।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×