देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
देशभर में इस बार 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। लेकिन, इसका केंद्र बिन्दु दिल्ली (Delhi) ही रहने वाली है। समारोह का आयोजन दिल्ली में शानदार तरीके से होता है। दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती नजर आएंगी। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए यह बताया है।
आपको बता दें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती नजर आएंगी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी साझा की कि यह दिल्ली पुलिस बल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मार्चिंग दस्ते में केवल महिला कर्मी शामिल होंगी। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महिला अधिकारी श्वेता के. सुगथन बल की 194 महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी।
बता दें एनसीसी की बात करें तो उनका शिविर 5 जनवरी से ही शुरू हो चुका है। गणतंत्र दिवस- शिविर 2024 का उद्घाटन पांच जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। वहीं, इसका समापन 28 जनवरी को होगा। एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में कुल 2,274 कैडेट हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला कैडेट की भागीदारी बढ़ेगी। इस दौरान पीएम रैली, कर्तव्यपथ और गार्ड ऑफ ऑनर में एनसीसी के कैडेट परेड करते नजर आएंगे। जानकारी हो कि भारत इस बार 26 जनवरी को अपने गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा।