W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई और दिल्ली आज आमने-सामने

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भी लगता है कि विश्व को देखते हुए आईपीएल में कार्यभार की जिम्मेदारी खुद खिलाड़ियों पर है।

01:23 PM Mar 24, 2019 IST | Desk Team

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भी लगता है कि विश्व को देखते हुए आईपीएल में कार्यभार की जिम्मेदारी खुद खिलाड़ियों पर है।

मुंबई और दिल्ली आज आमने सामने
Advertisement

मुंबई : मुंबई इंडियंस की टीम जब रविवार को 12वीं इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी तो इसमें सबसे ज्यादा ध्यान जसप्रीत बुमराह और आल राउंडर हार्दिक पांड्या के कार्यभार प्रबंधन पर लगा होगा। पांड्या को पिछले छह महीनों में दो बार चोटों का सामना करना पड़ा था जिसके कारण वह सितंबर में एशिया कप में और आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे। मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को भी लगता है कि पांड्या के कार्यभार पर निगाह रखी जानी चाहिए क्योंकि उसकी पीठे के निचले हिस्से की चोट बार बार उभर आती है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह सहयोगी स्टाफ की सलाह पर खेलेगा। ’’ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भी लगता है कि विश्व को देखते हुए आईपीएल में कार्यभार की जिम्मेदारी खुद खिलाड़ियों पर है। बुमराह एक अन्य खिलाड़ी हैं जिस पर भारतीय टीम प्रबंधन की निगाह लगी होगी। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस बुमराह का बोझ कैसे संभालते हैं, विशेषकर तब जब अनुभवी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज फ्रेंचाइजी के लिये पहले छह मैच नहीं खेलेंगे।

रोहित के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाह लगी होगी क्योंकि उनके विश्व कप में पारी का आगाज करने की उम्मीद है। इसके अलावा तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में युवराज सिंह को शामिल किया है जिसमें कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग और सूर्यकुमार यादव जैसे बिग हिटर भी मौजूद हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×