Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड के सरायकेला में कुएं में गिरे हाथी को बचाने के लिए 30 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

04:24 PM Jan 05, 2024 IST | Rakesh Kumar

झारखंड के सरायकेला में 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरे एक शिशु हाथी को बाहर निकालने के लिए पिछले 30 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वन विभाग और प्रशासन की टीम ने इसके लिए चार जेसीबी और दो ट्रैक्टर लगाए हैं। मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं, जिन्हें हाथी को सकुशल बाहर निकाले जाने का इंतजार है।

Highlights

घटना सरायकेला जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत आंडा गांव का

बताया गया कि नीमडीह थाना क्षेत्र से सटे सीमावर्ती बंगाल राज्य से खदेड़ा गया झुंड बुधवार की रात गांव में घुसा था। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने जब हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर खदेड़ने की कोशिश की तो वे इधर-उधर भागने लगे।
इसी दौरान एक शिशु हाथी आंडा गांव में एक कुएं में जा गिरा। शिशु हाथी को बाहर निकालने का ऑपरेशन गुरुवार सुबह से शुरू किया गया।
चार जेसीबी मशीन से लगातार खुदाई के बाद शुक्रवार को कुएं के समानांतर रास्ता बना लिया गया है, लेकिन गहराई में गिरने के कारण हाथी को चोट आई है और वह पांव नहीं उठा पा रहा है। अब हाथी को स्लाइन चढ़ाने की तैयारी की जा रही है। खाने की सामग्री भी पहुंचाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article