टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

MP के कांग्रेस विधायक डंग का इस्तीफा, बिसाहू सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया है, डंग ने अपना इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजा है। दूसरी ओर विधायक बिसाहू लाल सिंह के लापता होने की परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

07:41 PM Mar 05, 2020 IST | Shera Rajput

पिछले दिनों राज्य के 10 विधायक गायब हो गए थे, कांग्रेस ने भाजपा पर इन विधायकों को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया था। इनमें से छह विधायक वापस भोपाल लौट आए थे, चार विधायक अब भी भोपाल नहीं लौटे है। डंग ने गुरुवार की रात को विधानसभाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति और मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा भेज दिया है। 
डंग का आरोप है कि वे मंदसौर जिले के सुवासरा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं, मगर उनकी बात कोई मंत्री और अधिकारी नहीं सुन रहा है। इससे परेशान होकर वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 
दूसरी ओर कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह के पुत्र तेजभान सिंह ने टीटी नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिसाहू लाल सिंह दो मार्च की शाम को पांच बजे रायपुर के लिए निकले थे, वे अब तक रायपुर नहीं पहुंचे हैं, करीबी रिश्तेदारों से पता किया मगर कुछ पता नहीं चला। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Advertisement
Advertisement
Next Article