For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मतभेदों का सम्मान करें और एकजुटता से रहें: मोहन भागवत

ज्ञान और समर्पण से ही कार्य सफल होते हैं: मोहन भागवत

07:37 AM Jan 27, 2025 IST | Vikas Julana

ज्ञान और समर्पण से ही कार्य सफल होते हैं: मोहन भागवत

मतभेदों का सम्मान करें और एकजुटता से रहें  मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि मतभेदों का सम्मान किया जाना चाहिए और एकजुटता सद्भाव से रहने की कुंजी है। भागवत ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी शहर के एक कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कहा कि गणतंत्र दिवस एक उत्सव के साथ-साथ ‘‘राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने’’ का अवसर भी है।

भागवत ने विविधता के संदर्भ में कहा कि मतभेदों का सम्मान किया जाना चाहिए और ‘‘सद्भाव से रहने की कुंजी एकजुटता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम विविधता को जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा मानते हैं। आपकी अपनी विशेषताएं हो सकती हैं, लेकिन आपको एक-दूसरे से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। अगर आप जीना चाहते हैं, तो आपको एक सामंजस्यपूर्ण जीवन जीना चाहिए। अगर आपका परिवार दुखी है, तो आप खुश नहीं रह सकते। इसी तरह, अगर शहर में कोई परेशानी है तो कोई परिवार खुश नहीं रह सकता।’’

भागवत ने ज्ञान और समर्पण से काम करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘उद्यमशील होना महत्वपूर्ण है, लेकिन आपको हमेशा ज्ञान के साथ अपना काम करना चाहिए। बिना सोचे-समझे किए गए किसीभी काम का फल नहीं मिलता बल्कि ऐसा काम परेशानी पैदा करता है।’’ भागवत ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए चावल पकाने की तुलना किसी भी काम में ज्ञान की आवश्यकता से की।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप चावल पकाना जानते हैं, तो आपको पानी, गर्मी और चावल की जरूरत होगी। लेकिन अगर आप नहीं जानते कि इसे कैसे पकाना है और इसके बजाय आप सूखे चावल खाते हैं, पानी पीते हैं और घंटों धूप में खड़े रहते हैं, तो यह भोजन नहीं बन पाएगा। ज्ञान और समर्पण जरूरी हैं।’’

Advertisement
Advertisement
Author Image

Vikas Julana

View all posts

Advertisement
×