For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खिलाड़ियों का मान सम्मान: CM मान ने 44 खिलाड़ियों को बनाया क्लास-1 अधिकारी

03:45 PM Feb 04, 2024 IST | Rakesh Kumar
खिलाड़ियों का मान सम्मान  cm मान ने 44 खिलाड़ियों को बनाया क्लास 1 अधिकारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले 44 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इन खिलाड़ियों को पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) के क्लास-1 अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

Highlights  

  • CM मान ने 44 खिलाड़ियों को बनाया क्लास-1 अधिकारी  
  • खिलाड़ियों के सम्मान करते हुए मान ने दिया तौफा   
  • हॉकी खेल नहीं, प्रोफेशन बन चुका 

 

खिलाड़ियों के सम्मान करते हुए मान ने दिया तौफा

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह खिलाड़ियों को सम्मानित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी राज्य के लिए गौरव हैं और उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगी। वहीं इसके अलावा  सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज का दिन खिलाड़ियों के लिए बहुत खास दिन है। मोगा की तरफ लड़कियां आगे नहीं बढ़ती थीं। हरमनप्रीत कौर इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तान निकली। महिला क्रिकेट लीग शुरू हो रही है। हमारी 4-5 प्लेयर्स की अच्छी वैल्यू पड़ी है।

हॉकी खेल नहीं, प्रोफेशन बन चुका

क्रिकेट टीम को तो सभी पूजते थे लेकिन हॉकी टीम के हालात ऐसे थे कि कोई रिश्ता भी आता और उन्हें बताया जाता कि हॉकी टीम के सदस्य हैं तो लड़की वाले पूछते थे कि हॉकी तो खेलता है, बाकी काम क्या करता है?। हॉकी को काम ही नहीं मानते थे। लेकिन आज हॉकी खेल नहीं, प्रोफेशन बन चुका है। कप्तान साहिब (हरमनप्रीत सिंह) के पिता जब चेक लेने आए तो धन्यवाद किया कि अब रात को खेतों में जाना बंद हो चुका है। पिछले कुछ सालों में पंजाब की चमक धुंधली हो रही थी। उन्होंने ना मुलाजिम, ना खिलाड़ियों और ना ही किसानों की तरफ ध्यान दिया। उन्होंने अपने व अपने परिवार की तरफ ध्यान दिया।

खिलाड़ियों को DSP लगाकर हम अपना मान बढ़ा रहे

सीएम मान ने कहा कि आज हम खिलाड़ियों को DSP लगाकर हम अपना मान बढ़ा रहे हैं। हम अपने परिवार के हीरों की चमक कभी कम होने ही नहीं देंगे। हमने खेल पॉलिसी बनाई है। ओलिंपिक्स की तैयारी के लिए 15-15 लाख रुपए पहले ही दे रहे हैं। खेल कर तो हर कोई दे देता हे, तैयारी के लिए तो पहले दो। हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को मोगा में हुआ। 2017 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नवंबर 2018 में वह महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बनीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×