Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज आएंगे पटना नगर निगम चुनाव के परिणाम, जनता किसके हाथ में सौंपेगी सत्ता

बिहार में हुए निकाय चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह शुक्रवार से शुरु हो गई है। मतगणना स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए है। इस बात कि जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। चुनाव के नतीजों के परिणाम दोपहर तक साफ हो जाएंगे।

11:13 AM Dec 30, 2022 IST | Desk Team

राज्य के 23 जिलों में हुए मतदान
बुधवार को हुए मतदान में राज्य के 23 जिलों में 11,127 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में कैद हो गया था।बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, पटना नगर निगम (पीएमसी), दो नगर परिषदों और 49 नगर पंचायतों सहित 17 नगर निगमों में हुए चुनाव में पड़े वोटों की गिनती 68 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई।
उन्होंने कहा, ये केंद्र बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में हैं। परिणाम दोपहर में आने की उम्मीद है।हिंसा की छिटपुट घटनाओं से राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान प्रभावित हुआ था। इन चुनावों में राज्य के लगभग 62 लाख मतदाताओं में से 57.17 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
Advertisement
Next Article