Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली पुनरीक्षा याचिका खारिज

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने निशानेबाज वर्तिका सिंह की ओर से दाखिल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के अनुरोध वाली पुनरीक्षा याचिका खारिज कर दी है।

03:16 AM Jul 27, 2022 IST | Shera Rajput

सिंह का आरोप है कि उसे महिला आयोग की सदस्य नियुक्त करने के लिए धन की मांग की गई थी।
अदालत ने पाया कि सिंह के खिलाफ पहले से ही तीन प्राथमिकियां दर्ज हैं जिनकी विवेचना चल रही है ।
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की पीठ ने वर्तिका सिंह की ओर से दाखिल पुनरीक्षा याचिका पर सोमवार को आदेश पारित किया।
वर्तिका ने एमपी-एमएलए अदालत के विशेष न्यायाधीश के 20 फरवरी 2021 के आदेश को चुनौती दी थी,जिसमें विशेष न्यायाधीश ने ईरानी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी थी।
Advertisement
Next Article