बिहार में सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी की मौत,एक घायल
बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी की मौत हो गयी तथा उसका बड़ भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
06:15 AM Nov 30, 2019 IST | Desk Team
Advertisement
बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी की मौत हो गयी तथा उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के हसपुरा प्रखंड के दिहुरी गांव निवासी और रेलकर्मी धर्मेन्द्र कुमार अपने बड़ा भाई राजेन्द्र कुमार के साथ मोटरसाइकिल से डयूटी करने जा रहा था तभी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
Advertisement
Advertisement
इस दुर्घटना में रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Advertisement

Join Channel