रिहाना ने बॉयफ्रेंड ASAP रॉकी के साथ किया अपने पहले बच्चे का दुनिया में सवागत, बेबी बॉय को दिया जन्म
अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना पिछले कुछ महीनो से अपनी प्रेगनेंसी के चलते सुर्खियों में थी। वही अब एक गुड न्यूज़ सामने आई है। रिहाना अब मां बन गयी है। उनके घर नन्हा मेहमान आ चुका है। रिहाना ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। आपको बता दे वह बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे को जन्म देकर पहली बार मां बनी हैं।
04:52 PM May 20, 2022 IST | Desk Team
अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना पिछले कुछ महीनो से अपनी प्रेगनेंसी के चलते सुर्खियों में थी। वही अब एक गुड न्यूज़ सामने आई है। रिहाना अब मां बन गयी है। उनके घर नन्हा मेहमान आ चुका है। रिहाना ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। आपको बता दे वह बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे को जन्म देकर पहली बार मां बनी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का जन्म 13 मई को लॉस ऐंजलिस में हुआ है।
Advertisement
रिपोर्ट्स का दावा है कि रिहाना बिलकुल ठीक हैं और अपने बेटे के साथ घर पर ही आराम कर रही हैं। ये खुशखबरी जानने के बाद फैंस, दोस्त और करीबी लोग बेहद खुश हैं। लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। 34 साल की रिहाना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। प्रेग्नेंसी को दौरान हर दिन उनके लुक्स सोशल मीडिया पर छाए रहते थे। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुईं।
बता दे, रिहाना की प्रेगनेंसी की खबरें जनवरी महीने में सामने आईं थीं। जब पॉप सिंगर की सड़कों पर टहलते हुए और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सामने आईं थीं। उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हुईं थीं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बोल्ड फोटोशूट से रिहाना काफी चर्चा में रही थीं।
फिलहाल रैपर रॉकी और पॉप सिंगर रिहाना अब बेबी बॉय के पेरेंट्स बन चुके हैं और अपने पहले बच्चे को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। रिहाना पहले भी मदरहुड पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने परिवार शुरू करने को लेकर अपनी ख्वाहिश जाहिर की थी और अब जब उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया हैं तो इसे लेकर वह काफी खुश हैं।
अब फैंस को इंतज़ार है कि कब रिहाना अपने बेबी का चेहरा रिवील करेंगी। सब बेबी कि पहली झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। अब देखते है फैंस की ये फरमाइश कब पूरी होती है।
Advertisement