Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, लखनऊ में हुआ खास समारोह

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई का लखनऊ में भव्य आयोजन

02:17 AM Jun 08, 2025 IST | Juhi Singh

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई का लखनऊ में भव्य आयोजन

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून को सगाई कर ली। यह सगाई लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में आयोजित की गई, जहां कई बड़ी हस्तियां, खिलाड़ी और नेता शामिल हुए। सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रिंकू और प्रिया की सगाई में अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के 25 सांसद पहुंचे।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों उत्तर प्रदेश से हैं। रिंकू जहां एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वहीं प्रिया सरोज राजनीतिक परिवार से आती हैं और इस समय मछलीशहर से सांसद हैं। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें सगाई के दौरान रिंकू ने सफेद शेरवानी पहनी थी, जबकि प्रिया गुलाबी लहंगे में नजर आईं। स्टेज पर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू और प्रिया की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता आगे बढ़ा। करीब डेढ़ साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद अब दोनों ने सगाई कर ली है। रिंकू सिंह को 2023 में खेले गए एक आईपीएल मैच में आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के मारने के बाद खास पहचान मिली थी। उसी मैच के बाद वह एक शादी में शामिल होने दिल्ली आए थे, जहां उनकी मुलाकात प्रिया से हुई।

Advertisement
Advertisement
Next Article