Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हाथ में हाथ डालकर मुस्कुराते नजर आए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, देखें सगाई की पहली फोटो

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे दिग्गज नेता

02:13 AM Jun 08, 2025 IST | Neha Singh

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे दिग्गज नेता

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के फाइव स्टार होटल में सगाई की। समारोह में 300 मेहमानों को विशेष पास के जरिए प्रवेश दिया गया। अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन जैसी हस्तियां पहुंचीं। प्रिया ने लाइट पिंक लहंगा और रिंकू ने सफेद शेरवानी पहनी। दोनों हाथ में हाथ डालकर मुस्कुराते नजर आए।

क्रिकेटर रिंकु सिंह की नई पारी की शुरूआत हो चुकी है। यूपी की राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल में रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव पहुंचे हैं। जया बच्चन भी पहुंची हैं। दोनों की सगाई की पहली फोटो भी सामने आ गई है। दोनों एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले मुस्कुराते नजर आए। 300 मेहमानों को विशेष पास के ज़रिए प्रवेश दिया गया। पास में बारकोड स्कैनिंग सिस्टम भी लगाया गया था। प्रिया सरोज ने अपनी सगाई में लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है, वहीं रिंकू सिंह ने सफेद कलर की शेरवानी पहनी है। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

अखिलेश-डिंपल समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के सगाई समारोह में कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रिंकू और प्रिया की सगाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव पहुंचे हैं। जया बच्चन भी पहुंची हैं। रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी में सपा नेता रामगोपाल यादव, सांसद कमलेश पासवान, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला पहुंचे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कुछ ही देर में पहुंचेंगे। रिंकू सिंह की सगाई में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव, संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पहुंचे हैं।

भावुक हो गईं प्रिया सरोज

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई का वीडियो सामने आया है। एक वीडियो में सांसद प्रिया सरोज भावुक होती नजर आ रही हैं। वीडियो में रिंकू सिंह प्रिया सरोज की उंगली में अंगूठी पहना रही हैं। इसी दौरान वह अपने आंसू पोंछने लगती हैं। इस दौरान रिंकू कुछ कहते हैं, जिसे सुनकर प्रिया सरोज हंसने लगती हैं।

दिल्ली-मुंबई से हुई सगाई की खरीदारी

प्रिया सरोज ने अपना लहंगा दिल्ली के नामी डिजाइनर से तैयार करवाया है। उन्होंने कोलकाता से रिंग खरीदी। वहीं स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मुंबई से रिंग खरीदी है। रिंग सेरेमनी से पहले रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा में साढ़े तीन करोड़ रुपए के बंगले में शिफ्ट हुआ है। कुछ दिनों पहले प्रिया इस बंगले को देखने के लिए अपने परिवार के साथ आई थीं।

18 नवंबर को होगी शादी

रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। इस समारोह में क्रिकेट सितारे, फिल्मी हस्तियां और उद्योगपति शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह जानकारी कुछ दिन पहले प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने दी थी।

बिना परिवार की सहमति अब नहीं हो सकेगी गुपचुप शादी, इलाहाबाद HC ने जारी किए दिशा-निर्देश

Advertisement
Advertisement
Next Article