W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Big Breaking: क्रिकेटर Rinku Singh के पिता का निधन, नोएडा के Yatharth Hospital में ली अंतिम सांस

07:28 AM Feb 27, 2026 IST | Shivangi Shandilya
big breaking  क्रिकेटर rinku singh के पिता का निधन  नोएडा के yatharth hospital में ली अंतिम सांस
Rinku Singh father passes away

Rinku Singh father passes away: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उनका अंतिम सांस लिया।

Advertisement

Rinku Singh father died: वेंटीलेटर पर थे रिंकू सिंह के पिता

Advertisement

रिंकू सिंह के पिता, खचंद्र सिंह, कुछ दिनों से यथार्थ अस्पताल में थे और उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट दिया जा रहा था। उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी मिल रही थी। खचंद्र सिंह लिवर कैंसर के चौथे चरण में थे और उनकी स्थिति गंभीर थी। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। हाल ही में रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा गए थे।

Advertisement

Rinku Singh father death: रिंकू ने प्रैक्टिस मिस की

24 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन रिंकू इसमें शामिल नहीं हुए। वह अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा गए थे। बाकी खिलाड़ी अभ्यास में मौजूद रहे। रिंकू सिंह 28 साल के हैं और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैं।

Rinku Singh father passes away: विश्वकप में खेलेंगे या नहीं अभी तय नहीं

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए रिंकू घर चले गए। उन्होंने कहा कि रिंकू जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन अब इस दुखद खबर के बाद यह तय नहीं है कि वह कब टीम इंडिया के साथ खेलेंगे।

Also Read: Afghanistan Pakistan Conflict: पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने शुरू किये सैन्य हमले, सीमा पर बढ़ा तनाव

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×