Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ऋषभ पंत से हुई लाखों की धोखा धड़ी, सस्ती गाड़ी लेने के चक्कर में लगा चूना

लगता है ऋषभ पंत का समय आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा। पहले तो उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स IPL प्लेऑफ तक नहीं पहुँच सकी और अब उनके साथ पैसों की धोखा धड़ी की बात सामने आयी है।

01:30 PM May 24, 2022 IST | Desk Team

लगता है ऋषभ पंत का समय आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा। पहले तो उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स IPL प्लेऑफ तक नहीं पहुँच सकी और अब उनके साथ पैसों की धोखा धड़ी की बात सामने आयी है।

लगता है ऋषभ पंत का समय आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा। पहले तो उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स IPL प्लेऑफ तक नहीं पहुँच सकी और अब उनके साथ पैसों की धोखा धड़ी की बात सामने आयी है। ऋषभ पंत को लग्जरी घड़ियां सस्ते दामों पर दिलाने के चक्कर में  पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह ने 1.63 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। मृणांक सिंह हरियाणा का पूर्व क्रिकेटर हैं और वो एक बिजनेसमैन से 6 लाख रुपए ठगने के आरोप में पहले ही मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।
Advertisement
दरअसल ऋषभ पंत को मृणांक सिंह ने करोड़ों की कीमत वाली महंगी लग्जरी घड़ियां सस्ते दामों पर दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था। ऋषभ उससे फ्रेंक मुलर वैनगार्ड सीरीज की क्रेजी कलर वॉच, 36 लाख 25 हजार रुपए और और रिचर्ड मिली वॉच 62 लाख 60 हजार रुपए में खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एडवांस पेमेंट भी किया था। 
ऋषभ पंत के साथ उनके मैनेजर पुनीत सोलंकी ने भी मृणांक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। सोलंकी के अनुसार मृणांक ने बाउंस चेक के जरिए उनसे ठगी की है। ऋषभ पंत की शिकायत के मुताबिक मृणांक सिंह ने उन्हें जनवरी 2021 में सस्ती कीमतों पर महंगी लग्जरी घड़ियां दिलाने की बात कहकर धोखा दिया।
Advertisement
Next Article