Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम आरजेडी है - पीएम मोदी

02:24 PM Apr 16, 2024 IST | Ayush Raj

PM Modi Purnia Rally: मंगलवार को पीएम मोदी ने बिहार के गया और पूर्णिया में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी 10 वर्षों बाद आज प्रचार करने कोसी क्षेत्र के पूर्णिया पहुंचे हैं। इससे ठीक पहले पीएम मोदी ने गया में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए वोट मांगा।

Highlights

आरजेडी पर बोला तीखा हमला..

गया और पूर्णिया की रैली में पीएम ने आरजेडी पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का दूसरा मतलब ही आरजेडी है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की क्या स्थिति थी इनलोगो ने बिहार में जंगलराज में बदल दिया था। मोक्ष नगरी गया नक्सलियों के आतंक से परेशान थी लेकिन इनलोगों ने कुछ नही किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी गया जीतन राम मांझी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे

यह भी पढ़ें.. BJP ने UP में विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारे चार उम्मीदवार

संविधान का 75वां वर्ष धूमधाम से मनाना है..

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे हम सब ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है वैसे ही अब संविधान का 75वां वर्ष मनाएंगे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन सब ने अपातकाल लगा कर संविधान को बंधक बनाया था। आप सब को एकजुट रहना है ताकि इनका मंसूबा कामयाब न हो सके। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में सबको गारंटी दी और और गरीबों को राशन देने का काम किया है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article