टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Patna में दिनदहाड़े RJD विधायक की पत्नी से झपटमारी, गले से चेन छीनकर भागे बदमाश

03:09 AM Aug 30, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Patna: पटना में बेखौफ बदमाश का आंतक जारी। पटना में चेन छीनकर भागने वाले झपटमारों के हौसले बुलंद है। गुरुवार को झपटमारी के कई मामले सामने आए जिसमें एक मामला हाईप्रोफाइल भी बन गया। इन झपटमारों का शिकार राजद विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव की पत्नी भी बन गयीं। मार्निंग वॉक करने निकलीं विधायक की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। विधायक की पत्नी ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज की और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब जहानाबाद से राजद विधायक सुदय यादव की पत्नी सचिवालय थाना अंतर्गत आर ब्लॉक इलाके में सुबह टहलने के लिए निकली थीं। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब वह आर ब्लॉक के पास पहुंची। दो अज्ञात बदमाश पीछे की तरफ से आए और चेन छीनकर तुरंत मौके से फरार हो गए। घटना में महिला को चोटें भी आईं।

पटना जिला पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन की भी पहचान कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article