Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान यात्रा पर जाना चाहते हैं आरजेडी सांसद मनोज झा, जानिए क्यों नहीं हुए सफल

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा के पाकिस्तान दौरे को राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

08:21 AM Oct 04, 2022 IST | Desk Team

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा के पाकिस्तान दौरे को राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा के पाकिस्तान दौरे को राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। मनोज झा इसी महीने अटारी-वाघा बॉर्डर से लाहौर जाना चाहते थे। वहां उन्हें मानवाधिकार कार्यकर्ता अस्मा जहांगीर की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। लेकिन केंद्र ने उन्हें मंजूरी नहीं दी। ऐसे में उनका प्रस्तावित पाक दौरा रद्द कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि खुद राजद सांसद ने की है।
Advertisement
सांसद मनोज झा ने कहा कि केंद्र सरकार ने उनके प्रस्तावित पाकिस्तान दौरे को ‘राजनीतिक मंजूरी’ देने से इनकार कर दिया है. उन्हें 23 अक्टूबर को लाहौर में अस्मा जहांगीर की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में राजनीतिक दलों की भूमिका’ विषय पर एक भाषण देना था। इस यात्रा से उन्हें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई में भारतीय राजनीतिक दलों की महान परंपरा को रेखांकित करने का अवसर मिलता। झा ने कहा कि अस्मा जहांगीर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक कार्यकर्ता थीं। साल 2018 में उनका निधन हो गया।
मनोज झा का कहना है कि विदेश अनुदान (विनियमन) अधिनियम से संबंधित उन्हें गृह मंत्रालय से पाकिस्तान जाने की मंजूरी मिली, लेकिन विदेश मंत्रालय ने उन्हें राजनीतिक मंजूरी नहीं दी. इससे उन्हें भारतीय संसद की ओर से यह समझाने का मौका मिलता कि हम सड़कों पर और संसद में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए कैसे लड़ते हैं। झा ने कहा कि उन्होंने 20 अक्टूबर को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान की यात्रा करने और 24 अक्टूबर को लौटने की योजना बनाई थी।
Advertisement
Next Article