Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजद वैश्यों को उनका मान-सम्मान देगा: तेजस्वी प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय सभागार में राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मोरवा विधायक रणजिय साहू की अध्यक्षता में दानवीर भामाशाह जी का जयन्ती मनाई गई।

06:26 PM Apr 29, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय सभागार में राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मोरवा विधायक रणजिय साहू की अध्यक्षता में दानवीर भामाशाह जी का जयन्ती मनाई गई।

पटना , (पंजाब केसरी) : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय सभागार में राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मोरवा विधायक रणजिय साहू की अध्यक्षता में दानवीर भामाशाह जी का जयन्ती मनाई गई। समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया। समारोह को संधोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि दानवीर भामाशाह देश के सम्मान के खातिर अपनी सारी धन सम्पदा लुटा दी। वैश्य समाज हमेशा से समाज को देने का काम किया है। अब वक्त आ गया है कि इस समाज के लोगो को मुख्य धारा में जोड़कर इनके अधिकारों की रक्षा की जाय। राजद वैश्यों को उनका मान-सम्मान देगा। 
Advertisement
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रणविजय साहू लगातार कड़ी मेहनत कर राजद परिवार में वैश्यों को जोड़कर अहम भूमिका निभा रहे हैं। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री साहू ने कहा कि बिहार का वैश्य समाज राजद के साथ चलने को तैयार हो गया है। बोचहां उपचुनाव मे वैश्य समाज खुले मन से राजद का साथ देकर जीत सुनिश्चित कराया।
 प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सुरेश कुमार साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह धन्य देश की माटी है, जिसमें भामा सा लाल पला। उस दानवीर की यश गाथा को, मेट सका क्या काल भाला। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी आबादी 28 प्रतिशत के आसपास है। भाजपा एवं अन्य दल के लोग लगातार ठगने का काम किया है लेकिन अब उन लोगो के झांसा में नहीं आना है। हम सभी वैश्यों से अपील करते हैं कि राजद परिवार में आपका स्वागत है। आपको मान-और सम्मान राजद देगा। इस समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम, विधायक श्री संजय गुप्ता, समीर कुमार महासेठ, प्रदेश प्रवक्ता ऋतु जायसवाल, सारिका पासवान, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ. उर्मिला ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।
Advertisement
Next Article