W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उजियारपुर से राजद के अशोक मेहता पिछड़े, नित्यानंद राय ने लगाई जीत की हैट्रिक

05:32 PM Jun 04, 2024 IST | Yogita Tyagi
उजियारपुर से राजद के अशोक मेहता पिछड़े  नित्यानंद राय ने लगाई जीत की हैट्रिक

लोकसभा चुनाव के लिए अहम उजियारपुर को लेकर पिछले कई दिनों से जारी चर्चा पर आज विराम लगा गया। बीजेपी ने इस सीट से नित्यानंद राय को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं आरजेडी ने पर दांव लगाया। नित्यानंद राय का साल 2014 से इस सीट पर कब्जा है। 2014 में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने 2019 में उपेंद्र कुशवाहा को हार का स्वाद चखाकर यहां विजयी परचम लहराया।

  • उजियारपुर से नित्यानंद राय जीत हासिल की है
  • बीजेपी ने इस सीट से नित्यानंद राय को चुनावी मैदान में उतारा था
  • नित्यानंद राय ने यहां से 49,313 वोटों से जीत दर्ज की

नित्यानंद राय ने लहराया जीत का परचम

अब 2024 के चुनाव में अशोक मेहता को पराजित कर नित्यानंद राय यहां से फिर विजयी परचम लहराने में सफल रहे हैं। बीजेपी के नित्यानंद राय ने यहां से 49,313 वोटों से जीत दर्ज की। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

आलोक मेहता ने मानी हार

उधर, आलोक मेहता ने अपनी हार मान ली है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। मुझे अपनी हार स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है। यह जनता का फैसला है, जिसे मैं हमेशा से ही सहर्ष स्वीकार करते हुए आया हूं। किसी की भी हार-जीत जनता के हाथ में होती है। अब मैं इस बात पर आत्मचिंतन करूंगा कि आखिर चूक कहां हो गई और चूक पर विचार करूंगा और खुद के अंदर जो भी खामी है, उसे ठीक करूंगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हो रही है। शुरुआती रुझान से लेकर अब तक एनडीए ही बढ़त बनाते दिख रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×