टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजद का ऐतिहासिक बिहार बंद 21 दिसम्बर को : अरूण यादव

नीतीश कुमार के मुंह से अब धर्मनिरपेक्षता की बात करना शोभा नही देता है। नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए।

12:47 PM Dec 16, 2019 IST | Desk Team

नीतीश कुमार के मुंह से अब धर्मनिरपेक्षता की बात करना शोभा नही देता है। नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए।

भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी के खिलाफ 21 दिसम्बर को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आहूत बिहार बंद को ऐतिहासिक बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार युवा राजद प्रदेश से लेकर जिला और पंचायत स्तर तक तैयारी में जुट चुका है। इसलिए 21 दिसंबर का बिहार बंद ऐतिहासिक होगा। 
श्री यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पारित होने के बाद देश के गरीब, कमजोर वर्ग के लोगो में केंद्र और नीतीश सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक पारित कर देश के संविधान के आत्मा पर चोट किया है। जो कि बर्दास्त किसी भी कीमत पर नही किया जा सकता है। देश तोडऩे और घृणा फैलाने वाले काला कानून का समर्थन करने के बाद नीतीश कुमार का संविधान और धर्मनिरपेक्ष विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। नीतीश कुमार के मुंह से अब धर्मनिरपेक्षता की बात करना शोभा नही देता है। नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। 
Advertisement
Advertisement
Next Article