RLD नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर BJP में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे राष्ट्रीय लोकदल नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। वह यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आवास पर पार्टी में शामिल हुए।
02:06 AM Nov 16, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। वह यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आवास पर पार्टी में शामिल हुए।
Advertisement
सूत्रों के अनुसार गुर्जर को खतौली सीट पर टिकट मिलने की उम्मीद थी और वह पार्टी द्वारा पूर्व विधायक मदन भैया को टिकट दिए जाने से नाराज थे।
इस सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद खतौली सीट पर उप चुनाव आवश्यक हो गया था।
इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में विक्रम सैनी ने रालोद उम्मीदवार राजपाल सैनी को 16,345 मतों से हराया था। मदन भैया ने पिछला विधानसभा चुनाव रालोद के टिकट पर गाजियाबाद के लोनी से लड़ा था, लेकिन वह भाजपा के नंद किशोर गुर्जर से चुनाव हार गए थे।
भाजपा ने खतौली सीट से विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि रालोद नेता के भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।
Advertisement

Join Channel