Road Accident : मिस्र के दक्षिणी अश्वन प्रांत के समीप सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 40 से अधिक लोग घायल
मिस्र के दक्षिणी अश्वन प्रांत के समीप बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 44 अन्य घायल हो गये। सरकारी समाचार एजेंसी ने यह खबर दी।
10:39 PM Jul 07, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
मिस्र के दक्षिणी अश्वन प्रांत के समीप बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 44 अन्य घायल हो गये। सरकारी समाचार एजेंसी ने यह खबर दी।
Advertisement
सरकारी समाचार एजेंसी एमईएनए ने बताया कि अश्वन को अबू सिम्बेल से जोड़ने वाले राजमार्ग पर तड़के एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई।
Advertisement
एजेंसी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों को मुर्दाघर एवं घायलों को प्रांत के मुख्य अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस दुर्घटनास्थल पर भेजी गयीं।
Advertisement

Join Channel