W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Road Accident: प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दुर्घटना में दो लोगों की मौत

02:11 PM Jan 29, 2024 IST | Yogita Tyagi
road accident  प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा  दुर्घटना में दो लोगों की मौत
Advertisement

Road Accident: प्रतापगढ़ जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना नगर कोतवाली क्षेत्र शहर के चिलबिला फ़्लाईओवर पर रविवार की रात यह हादसा हुआ।

  • प्रतापगढ़ में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी
  • शहर के चिलबिला फ़्लाईओवर पर रविवार की रात यह हादसा हुआ
  • बाइक सवार युवक फ़्लाईओवर ब्रिज के नीचे गिरने से मारा गया
  • दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

उन्होंने बताया कि अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक फ़्लाईओवर ब्रिज के नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

ASP ने बताया कि मृतक की पहचान डीजे संचालक संजय गौड़ (30) के तौर पर हुई है जो चकवनतोड़ थाना नगर कोतवाली इलाके का रहने वाला था। उन्‍होंने बताया कि दूसरी घटना में रविवार की रात प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर त्रिलोकपुर के निकट अनियंत्रित बाइक पलटने से एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे निकट के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, कोहंडौर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राजू (40) थाना कोहंडौर इलाके का रहने वाला था। ASP ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×