Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

समृद्धि हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, मृतक के परिवार को CM शिंदे ने आर्थिक सहायता राशि देने का किया ऐलान

04:22 PM Oct 15, 2023 IST | Jyoti kumari

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आधी रात को मुंबई-नागपुर समृद्धि राजमार्ग पर वैजापुर के पास एक टेम्पो और ट्रक के बीच टक्कर में मारे गए 12 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित इलाज कराने का निर्देश दिया।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

आधी रात को जांबरगांव टोल बूथ के पास एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। ये सभी यात्री नासिक इलाके के थे। हादसा होते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, मुख्यमंत्री ने भी जानकारी ली। इसके बारे में और दुर्घटना के सही कारण की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

घायलों का चल रहा है इलाज

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया। देवेंद्र फड़नवीस ने एक्स पर पोस्ट किया, एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना जहां छत्रपति संभाजी नगर के पास एक निजी वाहन, एक ट्रक के साथ दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। 20 घायलों में से 14 को घाटी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल और कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी स्वयं वहां पहुंच गए हैं। 6 घायलों का इलाज वैजापुर अस्पताल में किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Next Article