Weather: धूल भरी आंधी के साथ आई बारिश ने कई इलाकों में मचाया कोहराम,मेट्रो सेवाएं बाधित,उड़ानें रद्द
दिल्ली में मौसम ने करवट ली, शाम होते ही तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई…
दिल्ली में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यातायात और उड़ानों पर असर पड़ा।
जी हाँ , बुधवार को दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। देर शाम को तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने राजधानी में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।
तेज हवाओं से पेड़ उखड़े, सड़कें जलमग्न, ट्रैफिक जाम
कई इलाकों में तेज रफ्तार हवाओं (79 किमी/घंटा तक) के कारण पेड़ उखड़ गए, सड़कें जलमग्न हो गईं और लंबे ट्रैफिक जाम लग गए।
#WATCH | Delhi-NCR experiences weather change. Visuals from Noida Sector 10 in Uttar Pradesh as it experiences dust storm. pic.twitter.com/gsqXxyFGhq
— ANI (@ANI) May 21, 2025
#WATCH | Delhi: A tree uprooted at Teen Murti Marg as the city receives gusty wind, heavy rainfall and hailstorm. pic.twitter.com/JtySqurVs2
— ANI (@ANI) May 21, 2025
मौसम के कहर से हवाई और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
मौसम की इस बदली हुई स्थिति का असर हवाई यातायात और मेट्रो सेवा पर भी साफ दिखा।
दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ।
येलो लाइन मेट्रो पर यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा।
#WATCH | Delhi receives gusty winds, heavy rainfall and hailstorm. Visuals from Teen Murti Marg. pic.twitter.com/W8AilLs4eS
— ANI (@ANI) May 21, 2025
उड़ानों पर दिखा असर
एविएशन कंपनियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी:
इंडिगो ने बताया कि “दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में भारी बारिश और गरज-चमक के कारण हमारी कई उड़ानों का समय प्रभावित हुआ है।”
IndiGo issues press statement – “IndiGo flight 6E 2142 operating from Delhi to Srinagar encountered sudden hailstorm en route. The flight and cabin crew followed established protocol and the aircraft landed safely in Srinagar. The airport team attended to the customers after… pic.twitter.com/clliOB3lwt
— ANI (@ANI) May 21, 2025
एअर इंडिया ने कहा कि “दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों में बाधा आ सकती है।”
स्पाइसजेट ने भी खराब मौसम के चलते सभी उड़ानों के प्रभावित होने की संभावना जताई।
#WATCH | Delhi: Some flights delayed as Delhi received gusty winds, heavy rainfall and hailstorm. Visuals from Terminal 3 of Indira Gandhi International (IGI) Airport. pic.twitter.com/GzNEcv1RwR
— ANI (@ANI) May 21, 2025
IMD की रिपोर्ट : 79 किमी/घंटा तक रही हवा की रफ्तार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली।
सफदरजंग में हवा की रफ्तार 79 किमी/घंटा दर्ज की गई।
पालम में 74 किमी/घंटा,
प्रगति मैदान में 78 किमी/घंटा और
पीतमपुरा में 65 किमी/घंटा तक रही।
शाम के तीन घंटों में सफदरजंग में 12.2 मिमी बारिश दर्ज
शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच, सफदरजंग में 12.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
बारिश से राहत, पर रोजमर्रा की ज़िंदगी पर भारी असर
इस अचानक बदले मौसम ने दिल्लीवासियों को राहत तो दी, लेकिन इसके चलते परिवहन, यातायात और दैनिक गतिविधियों में काफी दिक्कतें आईं।
#WATCH | Delhi received gusty winds, heavy rainfall and hailstorm. Visuals near AAP office. pic.twitter.com/cUeAqHIIM6
— ANI (@ANI) May 21, 2025