Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी के मकान में हुई चोरी, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

इन दिनों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 खेलने में बिजी है तो वहीं उनके नोएडा स्थिति घर में चोरी हो गई है।

12:59 PM Jun 07, 2019 IST | Desk Team

इन दिनों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 खेलने में बिजी है तो वहीं उनके नोएडा स्थिति घर में चोरी हो गई है।

इन दिनों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 खेलने में बिजी है तो वहीं उनके नोएडा स्थिति घर में चोरी हो गई है। चोरों ने धोनी के इस घर से एलईडी टीवी, इनवर्टर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और गैस सिलिंडर चोरी करके ले गए। 
Advertisement

धोनी के घर में हुई चोरी 

धोनी का यह घर नोएडा के सेक्टर 104 में स्थिति है। अब यह मामला भारतीय टीम के पूर्व कप्तान का है जिसकी वजह से नोएडा पुलिस एकदम हरकत में आगई और उसने बीते गुरुवार को इसी मामले में तीन लोगों को पकड़ लिया है। इन चोरों को पकडऩे के बाद पुलिस ने इनसे पूछताछ की जिसके बाद उन्होंने इनर्वर, नौ बैटरियां, लैपटॉप, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन और बाकी सामान पकड़ लिया है। 
पुलिस ने धोनी के घर में हुई चोरी के आरोप में राहुल, सहाबुद्दीन और इकलाफ नाक के लोगों को गिरफ्तार किया है। धोनी का यह घर किराए पर है और इस घर में विक्रम सिंह रहते नाम का शख्स रहता है। 
भारतीय टीम इस समय क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड गई है और महेंद्र सिंह धोनी टीम को विश्व कप जीताने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। विश्व कप 2019 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरूआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से शुरु किया है। 
इस मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में धोनी ने विकेटकीपिंग के ग्लव्स जो पहने थे उसमें भारतीय सेना जैसा एक चिन्ह था जिसके बाद यह विवाद बन गया है। 
दरअसल धोनी ने पैरा स्पेशल फोर्सेज का बलिदान बैज का निशान अपने ग्लव्स में लगाया था। यह उनका भारतीय सेना को सम्मान देने का एक तरीका है। आईसीसी ने इसके बाद बीसीसीआई को कहा कि यह ग्लव्स हटाने होगा। इसी मामले में बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखा है। 
Advertisement
Next Article