Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रोहिणी : दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

08:09 PM Feb 07, 2020 IST | Shera Rajput

दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
Advertisement
पुलिस ने कहा कि एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई थीं। 
उन्होंने कहा कि घटना को लेकर रात लगभग साढ़े नौ बजे कॉल आई। उनके सिर में गोली लगी थी। 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, ”हमने संदिग्ध को पहचान लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी एकत्रित कर ली गई है।” 
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से तीन खाली कारतूस मिले हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 
उन्होंने कहा कि संदेह है कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की गई। 
Advertisement
Next Article