Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने, सचिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ा

मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तानी पारी खेली। हिटमैन ने श्रीलंका के 41 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली।जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे। रोहित शर्मा का टी20 क्रिकेट में ये 32वीं बार 50 से अधिक स्कोर है।

04:32 PM Sep 07, 2022 IST | Desk Team

मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तानी पारी खेली। हिटमैन ने श्रीलंका के 41 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली।जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे। रोहित शर्मा का टी20 क्रिकेट में ये 32वीं बार 50 से अधिक स्कोर है।

एशिया कप का सुपर चार के मुकाबले खेले जा रहे है। जहां भारत का मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका के साथ हुआ। जिसमें श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाते  हुए मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया और फाइनल की रेस में सबसे आगे पहुंच गई है। वहीं भारत लगभग फाइनल की रेस से बाहर हो चूका है। भारत अब किसी चमत्कार के भरोसे ही फाइनल में पहुंच सकता है। भारत बेशक इस समय स्तिथि में हैं लेकिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वो भारत के पहले खिलाड़ी बन गए है एशिया कप में हज़ार रन बनाने वाले। 
Advertisement
मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तानी पारी खेली। हिटमैन ने श्रीलंका के 41 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे। रोहित शर्मा का टी20 क्रिकेट में ये 32वीं बार 50 से अधिक स्कोर है। दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद कप्तान रोहित ने सूर्य कुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी की। इस दौरान रोहित शर्मा ने भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने सचिन के 970 रनो को पीछे छोड़ते हुए भारत के पहले बल्लेबाज़ बने एशिया कप में हज़ार रन पुरे करने वाले। रोहित ने अभी तक कुल 30 पारियों में 1016 रन बना लिए है। वहीं रोहित से आगे श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा है। टॉप पर जयसूर्या हैं जिन्होंने 1220 रन बनाए है और दूसरे नंबर पर संगकारा 1075 रन है।
 
इसके अलावा रोहित एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए है। रोहित अभी तक एशिया कप के 31 मैचों 29 छक्के लगाए है। रोहित से पीछे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी है, उनके नाम 26 छक्के है। भारत की तरफ से दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा छक्के सुरेश रैना ने लगाए है। रैना एशिया कप में कुल 18 छक्के लगाए है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगा एशिया कप में अब कुल 9 बार 50 से अधिक स्कोर किया है।इस तरह रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की। एशिया कप में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। संगकारा ने 12 बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है एशिया कप में। 
Advertisement
Next Article