W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में Rohit Sharma का धमाका, बने कंगारुओं के घर में घुसकर 1000 रन ठोकने वाले पहले भारतीय

04:22 PM Oct 24, 2025 IST | Rahul Singh Karki
ऑस्ट्रेलिया में rohit sharma का धमाका  बने कंगारुओं के घर में घुसकर 1000 रन ठोकने वाले पहले भारतीय
Rohit Sharma new record
Advertisement

Rohit Sharma new record: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित अब ऑस्ट्रेलिया में 1000 वनडे रन (विश्व कप को छोड़कर) पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Rohit Sharma new record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

Rohit Sharma new record
Rohit Sharma 1000 runs in Australia

यह उपलब्धि हासिल करने वाले रोहित दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विव रिचर्ड्स, डेसमंड हेन्स, कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने यह कारनामा कर चुके हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने यह मुकाम पहली पारी के तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ चौका लगाकर हासिल किया।

एडिलेड में दिखाया दम

Rohit Sharma new record
Rohit Sharma new record

रोहित ने 97 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। शुरुआत में जोश हेज़लवुड के खिलाफ संघर्ष करने के बाद उन्होंने अपनी लय पकड़ ली और 74 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालाँकि, आखिर में मिचेल स्टार्क ने ही उन्हें आउट किया।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस AUS vs IND श्रृंखला से रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों लम्बे समय के बाद कॉम्पटेटिव क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने इस साल मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था। पर्थ में पहले मैच में रोहित केवल 8 रन बनाकर आउट हुए थे, जिससे भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन एडिलेड में उनका प्रदर्शन पूरी तरह दमदार रहा। मगर फिर भी वे भारत की हार नहीं टाल सके।

Read Also: शुभमन गिल की कप्तानी पर लगेगा कलंक? कंगारू करेंगे टीम इंडिया का सूपड़ा साफ!

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Singh Karki

View all posts

Advertisement
Advertisement
×