For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

T20 World Cup 2024 में Rohit Sharma ही संभालेंगे टीम की बागडोर : Aakash chopra

11:46 AM Jan 08, 2024 IST | Ravi Kumar
t20 world cup 2024 में rohit sharma ही संभालेंगे टीम की बागडोर   aakash chopra

पूर्व क्रिकेटर Aakash chopra ने उम्मीद जताई है कि Rohit Sharma T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं, क्योंकि हार्दिक पांड्या के साथ चल रही फिटनेस चुनौतियों के कारण इस ऑलराउंडर के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

HIGHLIGHTS

  • हार्दिक 19 अक्टूबर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं
  • आकाश चोपड़ा के अनुसार टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ही करेंगे टीम की कप्तानी
  • 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेज़बानी में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप

हार्दिक 19 अक्टूबर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं। वह वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। इस चोट के कारण उन्हें वर्ल्ड कप और बाद में कई सीरीज से भी बाहर बैठना पड़ा। हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला, दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।
चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हार्दिक शायद कप्तान नहीं होंगे क्योंकि उनकी फिटनेस को लेकर एक मसला है। आप वर्तमान में नहीं खेल रहे हैं। विश्व कप में आपका टखना मुड़ गया था। आप अफगानिस्तान श्रृंखला नहीं खेल रहे हैं। किसी भी हाल में टेस्ट नहीं खेलोगे तो सीधे आईपीएल खेलोगे। इसलिए यह सब उनके खिलाफ जा रहा है। मुझे लगता है कि Rohit Sharma टी20 कप्तानी करेंगे और T20 World Cup 2024 के लिए भी कप्तान होंगे। यदि आपने T20 World Cup 2022 के बाद यह सवाल पूछा होता, तो यह लगभग तय था कि वह कप्तान नहीं होंगे, लेकिन वर्तमान में चीजें काफी अलग हैं। वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी पुरुष T20 World Cup इस साल 1 जून से 29 जून तक होने वाला है।
भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट का उसका दूसरा मैच 9 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×