Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सूर्यकुमार के आगे रोहित -विराट, रिज़वान सब फेल ,इस मामले में इन सबको छोड़ा पीछे

इस मैच में सूर्यकुमार ने 50 रन की पारी खेली और कई रिकॉर्ड बनाए, जैसे एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी20 रन का रिकॉर्ड। सूर्यकुमार यादव ने शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए है। सूर्यकुमार के नाम अब 732 रन है।

04:57 PM Sep 29, 2022 IST | Desk Team

इस मैच में सूर्यकुमार ने 50 रन की पारी खेली और कई रिकॉर्ड बनाए, जैसे एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी20 रन का रिकॉर्ड। सूर्यकुमार यादव ने शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए है। सूर्यकुमार के नाम अब 732 रन है।

 इन दिनों सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में है, हर मैच में वो कोई न कोई नया रिकॉर्ड बना रहे है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में एक बार और सूर्यकुमार यादव ने मैच जीताऊ पारी खेली। जिस पिच पर बाकी बल्लेबाज़ों को मुश्किल का सामना करना पड़ा रहा था वहां सूर्यकुमार ने 151 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
Advertisement
इस मैच में सूर्यकुमार ने 50 रन की पारी खेली और कई रिकॉर्ड बनाए, जैसे एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी20 रन का रिकॉर्ड। सूर्यकुमार यादव ने शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए है। सूर्यकुमार के नाम अब 732 रन है। शिखर धवन के इसे पहले साल 2018 में 689 रन थे। वहीँ विराट कोहली तीसरे नंबर है उन्होंने साल 2016 में 641 रन बनाए थे और चौथे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने साल 2018 में 590 रन बनाए थे। इस साल भी रोहित शर्मा अभी तक 497 रन बना चुके है। वहीँ एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान के नाम है। जिन्होंने साल 2021 में 1326 रन बनाए थे। वहीँ सूर्यकुमार इस यानी 2022 में सबसे ज्यादा टी20आई रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं। उन ज्यादा इस साल अभी तक किसी ने रन नहीं बनाए है।
इसके अलावा सूर्यकुमार ने एक और रिकॉर्ड बनाया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार ने एक साल में इंटरनेशनल टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में सूर्यकुमार ने पहला सिक्स लगते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। अभी तक सूर्यकुमार ने 2022 में 21 इनिंग में 45 सिक्स लगा दिए हैं। इसे पहले यह रिकॉर्ड रिज़वान के नाम था, जिन्होंने 2021 में 42 सिक्स लगाए थे। 
Advertisement
Next Article