कच्चे तेल के दबाव में लुढ़का शेयर बाजार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,552.50 अंक पर बंद हुआ। कच्चे तेल में आज जबरदस्त तेजी रही।
07:17 AM Jul 13, 2019 IST | Desk Team
मुंबई : विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल कीमत में तेज उछाल और घरेलू स्तर बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 72.98 अंक यानी 0.19 प्रतिशत लुढ़ककर 38,750.13 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,552.50 अंक पर बंद हुआ। कच्चे तेल में आज जबरदस्त तेजी रही।
लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा तीन प्रतिशत चढ़कर 66 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। इससे घरेलू बाजार में निवेशकों का विश्वास कमजोर हुआ। आरंभ में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट रहने से घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही।
बीएसई का सेंसेक्स 117.99 अंक की तेजी के साथ 38,941.10 अंक पर खुला और दोपहर बाद 39 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 39,021.84 अंक पर पहुँचने में कामयाब रहा, लेकिन, कच्चे तेल की कीमत में तेजी लौटने से बाजार में बिकवाली हावी हो गयी।
Advertisement
Advertisement