टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शाही परिवार में फिर से तकरार, यौन उत्पीड़न के आरोप के कारण प्रिंस एंड्रयू से छीना गया सैन्य सम्मान

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र प्रिंस एंड्रयू से उनका सैन्य पद और शाही संरक्षण छीन लिया गया है

05:56 AM Jan 14, 2022 IST | Desk Team

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र प्रिंस एंड्रयू से उनका सैन्य पद और शाही संरक्षण छीन लिया गया है

 यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र प्रिंस एंड्रयू से उनका सैन्य पद और शाही संरक्षण छीन लिया गया है।
राजभवन (बकिंघम पैलेस) की प्रेस सेवा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, मानवाधिकार कार्यकर्ता वर्जीनिया गिफ्रे ने मैनहट्टन की संघीय अदालत में एक मुकदमा दायर किया था, जिसमें प्रिंस एंड्रयू पर 17 साल की उम, में उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था। प्रिंस एंड्रयू ने हालांकि आरोपों से इनकार किया था।
राज परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘रानी की स्वीकृति और समझौते से ड्यूक ऑफ यॉर्क की सैन्य संबद्धता और शाही संरक्षण रानी को वापस कर दिए गए हैं। ड्यूक ऑफ यॉर्क कोई सार्वजनिक कर्तव्य नहीं निभाएंगे और एक निजी नागरिक के रूप में इस मामले में अपना बचाव कर रहे हैं।
 
Advertisement
Advertisement
Next Article