W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

RRB NTPC Exam Date 2024: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की डेट जल्द होगी जारी, चेक कर लें अपडेट

RRB NTPC Exam Date: आरआरबी एनटीपीसी 2024 के स्नातक और यूजी लेवल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित नहीं गई है।

07:34 AM Nov 30, 2024 IST | Ranjan Kumar

RRB NTPC Exam Date: आरआरबी एनटीपीसी 2024 के स्नातक और यूजी लेवल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित नहीं गई है।

rrb ntpc exam date 2024  आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की डेट जल्द होगी जारी  चेक कर लें अपडेट
Advertisement

RRB NTPC 2024 Exam Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जल्द आरआरबी एनटीपीसी 2024 की परीक्षा तिथियों का ऐलान करेगा। एनटीपीसी स्नातक और स्नातकोत्तर लेवल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर टाइमटेबल देख सकते हैं। बता दें, स्नातक स्तर के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 सितंबर को शुरू हुई थी, जो 13 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुई। स्नातकोत्तर लेवल के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर को शुरू होकर 20 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुई थी।

इस आधार पर होगा चयन

इन पदों पर चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी। इसके बाद कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा होगी।

कुल 11558 पदों पर होंगी भर्तियां

इस अधिसूचना के तहत 11558 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 8113 पद स्नातक लेवल और 3445 पद यूजी लेवल के हैं। रिक्तियों का विवरण यहाँ देखा जा सकता है।

ग्रेजुएट लेवल पर पदों के नाम और रिक्तियां

  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, पद : 1736

  • स्टेशन मास्टर, पद : 994

  • गुड्स ट्रेन मैनेजर, पद : 3144

  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, पद : 1507

  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, पद : 732

यूजी लेवल पर पदों के नाम और रिक्तियां

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, पद : 2022

  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, पद : 361

  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, पद : 990

  • ट्रेन क्लर्क, पद : 72

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×