जापानी बाॅक्स ऑाफिस में भी चल गया RRR का जादू, बाहुबली को पीछे छोड़ बनी सबसे बड़ी ओपनर
देश के कोने-कोने में धमाल मचाने के बाद अब एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। इस फिल्म ने जापान में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
साउथ के मशहूर
डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर देशभर में धूम मचाने के बाद अब जापान
में धमाल मचा रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर
स्टारर फिल्म ने जापान में अब तक की सबसे
बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इसी के साथ फिल्म ने बाहुबली एक्टर
प्रभास की फिल्म साहो को भी इस मामले में पछाड़ दिया है। दुनियाभर में आरआरआर ने करीब
1200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बता दें कि ये फिल्म 21 अक्टूबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
फिल्म ने पहले हफ्ते में ही करीब 4 करोड़ 7 लाख की कमाई कर ली है। इसी के साथ ही
ये फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस के टॉप 10 चार्ट में भी शामिल हो गई है। इसी के साथ ये
पीरियड एक्शन फिल्म यश और प्रशांत नील की केजीएफ चैप्टर 2 के बाद साल की दूसरी
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है।

कहा जा रहा है कि आरआरआर अन्य भारतीय फिल्मों की लाइफ टाइम कलेक्शन को पार कर
सकती है। जिसमें आमिर खान की 3 इडियट्स, जिसने जापानी बॉक्स ऑफिस
पर 9 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अक्षय कुमार की पैडमैन ने 5 करोड़ , आमिर खान की दंगल ने 4 करोड़ 40 लाख और बाहुबली: द बिगिनिंग ने 4 करोड़ 10 लाख
का कलेक्शन किया था।

खास बात ये है कि फिल्म की रिलीज से पहले एसएस राजामौली राम चरण और जूनियर
एनटीआर के साथ जापान में फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे थे। इस ट्रिप पर
तीनों अपने परिवार के साथ गए थे। जापान से इनकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल हुई थी जिसे पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

गौरतलब है कि राजामौली
के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर इंडिया में इसी साल 24
मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया
भट्ट और अजय देवगन लीड रोल में दिखाई दिए थे। 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म
ने इंडिया में 902 करोड़ का बिजनेस किया था।

Join Channel