टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आरटीए अधिकारी की गाड़ी ने 11 साल की बच्ची को रौंदा, मौत

NULL

07:48 AM Jan 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल  : आज दोपहर आरटीए विभाग के एक अधिकारी की गाडी ने एक बाईक पर सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में ११ साल की बच्ची कुचली गई। जिसकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। यहाँ अधिकारी और कर्मचारी की मानवता तार-तार हो गई। घायलों को मदद करने बजाय अधिकारी और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। थोडी देर बाद लोगोंं की भीड इक्_ी हो गई। भीड ने वहाँ जमकर बवाल काटा और मौके पर खडी आरटीए विभाग की गाडी के टायरों की हवा निकाल दी। आखिरकार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने आरटीए विभाग की गाडी को जब्त कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

बताया जा रहा है कि कुरूक्षेत्र के मनीयारपुर का रहने वाला सोहन लाल अपनी पत्नी रेखा, बेटी शाईना तथा छोटे बेटे सचिन के साथ बाईक पर सवार होकर पक्का पुल स्थित पीर की मजार पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाईक सवार सोहन लाल सडक पार करने लगा तो अचानक सामने से आई आरटीए विभाग की गाडी ने जोरदार टक्कर दे मारी। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और नीचे गिर पडे। आखिरकार लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डाक्टरों ने ११ साल की शाईना को मृत घोषित कर दिया। दंपति समेत उनके बेटे को गंभीर चोटें आई है। जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के तुरंत बाद गाडी में सवार लोग मदद करने की बजाय फरार हो गए। इस बीच एम्बुलैंस को फोन किया गया। लेकिन एम्बुलैंस भी समय पर नही पहुंची। आखिरकार लोगों ने मदद की और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने वहाँ जमकर बवाल काटा और गाडी के टायरों की हवा निकाल दी। सैक्टर-९ पुलिस चौंकी इंचार्ज लखबीर सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

(हरीश)

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Advertisement
Next Article