Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सर्दियों में हथेलियां रगड़ने से शरीर को मिलेगी गर्मी और सेहत के फायदे

हथेली मलने से दूर होती हैं कई बीमारियां

05:26 AM Nov 29, 2024 IST | Aastha Paswan

हथेली मलने से दूर होती हैं कई बीमारियां

हाथ आपस में मलने के फायदे

अक्सर आपने देखा होगा लोगों को हथेलियां मलते हुए। वो यह सिर्फ एक आदत के तौर पर नहीं करते , इसके पीछे कई कारण है। हथेली रगड़ने के कई फायदे हैं। सर्दियों में भी हमने देखा है कई लोगों को हथेलियां मलते हुए। स्कूल में भी हमें टीचर द्वारा कहा जाता था हथेली मलने के लिए। पार्क में योगा या एक्सरसाइज कर रहे लोग भी शरीर को गर्म करने के लिए दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं। कई बार अगर कोई चक्कर खाकर गिर जाता है तो उनकी हथेलियों को रब किया जाता है। सर्दियों के मौसम में खासतौर से दोनों हाथों को रगड़ने से ठंड से राहत मिलती है। हेल्थलाइन की छपी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि जब हम दोनों हथेलियों को आपस में मलते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हथेलियों की मलने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। हथेलियों को आपस में रगड़ने से एनर्जी आती है और शरीर गर्म होता है। इससे आपको ठंड में राहत मिलती है। हाथ रगड़ने से सिर्फ आपके शरीर को गर्मी ही नहीं बल्कि और भी कई फयदे मिलते हैं।

तनाव से मिलती है मुक्ति

हथेलियों को आपस में रगड़ना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हाथ को रगड़ने से दिमाग शांत और रिलैक्स होता है। हाथ रब करने से बॉडी एक्टिव और चार्ज होती है। योग करने से पहले हमेशा हाथ रब करवाए जाते हैं। हथेलियां रगड़ने से दिनभर का स्ट्रेस और थकान भी दूर हो जाती है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

हथेलियों को आपस में रगड़ना आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जब आप हाथ को रगड़ कर गर्म करते हैं तो इससे आंखों का स्ट्रेस दूर होता है और आँखों के आसपास का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। अगर आंखें थक जाएं तो हथेलियों को रगड़ते हुए आंखों पर लगाने से काफी आराम मिलता है।

ठण्ड से मिलती है राहत

सर्दियों के मौसम में हाथ आपस में मलने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। जब हाथ ज़यादा ठन्डे हो जाए तो हथेलियों को आपस में रगड़ने से काफी राहत मिलती है। हाथ मलने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और शरीर में भी गर्मी पैदा होने लगती है। साथ ही इससे हाथ की अकड़न भी काम होती है।

Advertisement
Advertisement
Next Article