W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रायगढ़ में नाव को लेकर बवाल! फडणवीस बोले- खराब मौसम के कारण नाव अनियंत्रित होकर बहते हुए.....

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि रायगढ़ तट से मिली नाव एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की है। इस नाव से कुछ अर्ध-स्वचालित हथियार बरामद हुए हैं।

06:09 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि रायगढ़ तट से मिली नाव एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की है। इस नाव से कुछ अर्ध-स्वचालित हथियार बरामद हुए हैं।

रायगढ़ में नाव को लेकर बवाल  फडणवीस बोले  खराब मौसम के कारण नाव अनियंत्रित होकर बहते हुए
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि रायगढ़ तट से मिली नाव एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की है। इस नाव से कुछ अर्ध-स्वचालित हथियार बरामद हुए हैं। फडणवीस ने राज्य विधानसभा को सूचित किया कि खराब मौसम के कारण नाव अनियंत्रित होकर बहते हुए रायगढ़ तट पर आ गई थी।
Advertisement
रायगढ़ तट पर मिली नाव का स्वामित्व- उपमुख्यमंत्री
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक अदिति तटकरे द्वारा सदन में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद राज्य के गृह मंत्री ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘रायगढ़ तट पर मिली नाव का स्वामित्व एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के पास है। नाव में कुछ अर्ध-स्वचालित हथियार मिले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।’’ इससे पहले तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने कहा था कि सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
Advertisement
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी
अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था।
तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि यह बाद में बह गयी और तट पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×