टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रूलदा सिंह कत्ल केस मामला : भाई तारा और गोलडी को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत अदालत में किया पेश

राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रूलदा सिंह के कत्ल केस में आज भाई जगतार सिंह तारा और रमनदीप सिंह गोलडी को पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत

07:50 PM Nov 04, 2018 IST | Desk Team

राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रूलदा सिंह के कत्ल केस में आज भाई जगतार सिंह तारा और रमनदीप सिंह गोलडी को पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत

लुधियाना- गुरदासपुर : राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रूलदा सिंह के कत्ल केस में आज भाई जगतार सिंह तारा और रमनदीप सिंह गोलडी को पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत अदालत में पेश किया गया।

Advertisement

भाई तारा के सहायक वकील ने बताया कि पेशी के दौरान 5 गवाहों की गवाहियां हुई। वकील का कहना था कि जज साहिब ने अदालत द्वारा केस की अगली सुनवाई 21 नवंबर को तय की है। स्मरण रहे कि रूलदा सिंह पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला करके जख्मी कर दिया था।

गंभीर हालात में घायल रूलदा सिंह को पहले स्थानीय राजिंद्रा अस्पताल ले जाने के बाद चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। स. रूलदा सिंह के पुत्र राजिंद्र सिंह के बयान के आधार पर पटियाला के तृपड़ी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article