रुपये में दूसरे दिन भी तेजी, 18 पैसे बढ़कर 71.78 रुपये प्रति डॉलर हो गया
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बने रहने और घरेलू शेयर बाजार में सुधार के बीच डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में शुक्रवार को तेजी बनी रही।
03:27 PM Nov 15, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बने रहने और घरेलू शेयर बाजार में सुधार के बीच डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में शुक्रवार को तेजी बनी रही।
Advertisement
Advertisement
रुपय डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 18 पैसे सुधर कर 71.78 प्रति डालर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रूपया 13 पैसे मजबूत हो कर 71.96 पर बंद हुआ था।
Advertisement
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया प्रति डालर 71.80 पर खुला और विनिमय दर घटते बढ़ते 71.68 से 71.87 के दायरे में रही। अंत में रुपया 18 पैसे सुधर कर 71.78 प्रति डालर पर बंद हुआ।
सप्ताह के दौरान डालर के मुकाबले रुपये की दर कुल मिला कर 50 पैसे हल्की हुई।

Join Channel