Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़

NULL

04:44 PM Jul 07, 2017 IST | Desk Team

NULL

कैथल,(मनोज वर्मा) : आर.के.एस.डी. कालेज में स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालो की प्रथम मैरिट सूची हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई। छात्र-छात्राओं ने कालेज में पहुंचकर सूची में अपना नाम देखा ओर गद्-गद् होकर कालेज में दाखिला लेने की प्रक्रिया से जुड़े। इसी तरह साध्य सत्र के लिए भी किए गए आवेदन पर मैरिट सूची विभाग द्वारा जारी की गई। दोनों जगह सूची नोटिस बोर्डों पर चस्पा की गई जहां विद्यार्थियों ने अपना-अपना क्रमांक तलाश कर दाखिला लिया। प्रिंसिपल डा. ओ.पी. गर्ग ने बताया कि प्रथम मैरिट सूची के अनुसार आर.के.एस.डी. कालेज में बी.ए. प्रथम वर्ष के लिए सामान्य वर्ग की 90.4 प्रतिशत अधिकतम मैरिट रही जबकि यह सूची 84.6 प्रतिशत पर रूकी।

इसी तरह से बी.ए. में अनुसूचित वर्ग के लिए अधिकतम 84.6 प्रतिशत से चलकर 75.2 प्रतिशत तक समाप्त हुई। बी.सी.ए वर्ग में 83.8 प्रतिशत तथा न्यूनतम 76.2 प्रतिशत तक रही जबकि बी.सी. बी में अधिकतम 83.8 से शुरू होकर 76.4 प्रतिशत पर रूकी। इस कालेज के लिए दिव्यांग तथा पूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम प्रतिशत 79.2 प्रतिशत रहा जबकि यह अंक 41.6 प्रतिशत पर रूका। उन्होंने बताया कि इसी तरह बी.एस.सी. प्रथम वर्ष नॉन मैडिकल में सामान्य वर्ग 95.6 प्रतिशत से चलकर 91.6 प्रतिशत पर रूका।

अनुसूचित जाति में 90.8 से शुरू होकर 81 प्रतिशत, बी.सी.ए वर्ग में 90.8 से लेकर 87.8 प्रतिशत, बी.सी. बी वर्ग में 91.2 प्रतिशत से 87.4 प्रतिशत तथा दिव्यांग व भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम 81.6 प्रतिशत से शुरू होकर 79.2 प्रतिशत तक सूची पहुंची। बी.सी.सी. इलैक्ट्रोनिक्स में सामान्य वर्ग 91.2 प्रतिशत से लेकर 81.4 प्रतिशत, एस.सी. वर्ग 74.8 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक पहुंचा। बी.सी. ए वर्ग में 81 प्रतिशत से 74 प्रतिशत, बी.सी. बी वर्ग में 79.4 से चलकर 68.6 प्रतिशत तक सूची पहुंची।

उन्होंने बताया कि बी.एस.सी. कम्प्यूटर में सामान्य वर्ग में मैरिट 94 प्रतिशत से शुरू होकर 88.6 प्रतिशत पहुंची जबकि एस.सी. वर्ग में 87.6 प्रतिशत से 73.2 प्रतिशत, बी.सी.ए. में मैरिट 85.8 प्रतिशत से चलकर 81.6 प्रतिशत तथा बी.सी. बी में 86.6 प्रतिशत से 80.8 प्रतिशत तक पहुंची। बी.एस.सी. मैडिकल में सामान्य वर्ग में अधिकतम 94 प्रतिशत से चलकर 87.8 प्रतिशत तक मैरिट रही। एस.सी. वर्ग में 87.2 प्रतिशत से चलकर 65.8 प्रतिशत, बी.सी.ए. वर्ग 87.4 से 76.2 प्रतिशत तक तथा बी.सी. बी में 86.6 प्रतिशत से 81 प्रतिशत मैरिट पहुंची। बी.कॉम एडिड में सामान्य वर्ग में 94.4 प्रतिशत से 87.8 प्रतिशत तक मैरिट रही।

एस.सी. वर्ग में 87.8 प्रतिशत से 69.2 प्रतिशत तक, बी.सी.ए में 87.6 प्रतिशत से 81.4 प्रतिशत, बी.सी. बी में 87.2 प्रतिशत से 82.2 प्रतिशत तक सूची रही। बी.कॉम सैल्फ फाइनेसिंग में सामान्य वर्ग मैरिट सूची 82.8 प्रतिशत से शुरू होकर 72.4 प्रतिशत पर रूकी। एस.सी. वर्ग में 70.2 से 54.8 प्रतिशत, बी.सी.ए. में 59.2 से 50.6 प्रतिशत तथा बी.सी. बी में 71.2 से 70.6 से तक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सूची में शामिल रहे। बी.बी.ए. में सामान्य वर्ग में अधिकतम 85.8 प्रतिशत तथा न्यूनतम 75.8 प्रतिशत तक सूची गई।

एस.सी. वर्ग में 69.8 से 40.8 प्रतिशत, बी.सी.ए. वर्ग में 74.6 से 58 प्रतिशत तथा बी.सी. बी में 71.4 से 49.8 प्रतिशत तक सूची पहुंची। ङ्क्षप्रसिपल ने बताया कि सांध्य सत्र के लिए विद्यार्थियों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन पर विभाग द्वारा जारी किए गए बीकॉम प्रथम वर्ष की सूची में सामान्य वर्ग में 80.8 प्रतिशत से चलकर सूची 67.8 प्रतिशत पर रूकी जबकि एस.सी. वर्ग में 66.6 से 43.7, बी.सी.ए. वर्ग में 66.6 से 48.8 प्रतिशत तथा बी.सी. बी वर्ग में 66.8 से 47.8 तक के विद्यार्थी शामिल रहे।

इसी तरह बीकॉम आनर्स के लिए सामान्य वर्ग में अधिकतम 93.6 से मैरिट सूची 83.8 प्रतिशत पर रूकी। एस.सी. वर्ग के लिए 74.2 से 40 प्रतिशत तक, बी.सी. ए में 83.6 प्रतिशत से 78 प्रतिशत तथा बी.सी.बी में 80.8 प्रतिशत से 76 प्रतिशत रही। सांध्य सत्र में बी.ए. प्रथम वर्ष के लिए सामान्य वर्ग में 74.8 से 65.6 प्रतिशत, एस.सी. वर्ग में अधिकतम 65.4, बी.सी. ए वर्ग में अधिकतम 64.4 तथा बी.सी. बी वर्ग में मैरिट सूची 65.6 प्रतिशत तक रही।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article