टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Russia and Ukraine war : रूस की आक्रमक नीति के चलते जापान अस्थायी रूप से यूक्रेन में बंद करेगा दूतावास

जापान ने बुधवार को कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कीव, यूक्रेन में उनका दूतावास अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

07:31 PM Mar 02, 2022 IST | Desk Team

जापान ने बुधवार को कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कीव, यूक्रेन में उनका दूतावास अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

रूस और यूक्रेन के बीच आतंकी घटना अपनी चरम शिखर पर पहुंच चुका हैं हालांकि रूस यूक्रेन के अधिकतर हिससों में कब्जा करता जा रहा हैं। क्योंकि रूस अपनी उग्रवादी नीतियां यूक्रेन पर जबरदस्ती थोपना चाहंता हैं। इसी बीच जापान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि  क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कीव, यूक्रेन में उनका दूतावास अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के लविव में दूतावास के संचालन को संभालने के लिए एक संपर्क कार्यालय स्थापित किया जाएगा, जिसमें जापानी नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने में सहायता करना शामिल है।
जापानी सरकार ने अपने नागरिकों से देश छोड़ने का आह्वान किया है और कहा है कि 27 फरवरी तक, लगभग 120 जापानी नागरिक अभी भी यूक्रेन में थे।जापान के शीर्ष सरकार के प्रवक्ता, मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो ने बुधवार को कहा कि किसी भी परिस्थिति में जापानी नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा नहीं करनी चाहिए , हालांकि जापानी नागरिकों को उद्देश्य की परवाह किए बिना यूक्रेन की यात्रा करने से बचना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Next Article