टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रूस का यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान, युद्ध में फंसे नागरिकों के सुरक्षित निकलने तक हमला नहीं

यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध के दसवें रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, युद्ध में फंसे हुए नागरिकों के सुरक्षित निकलने तक रूस हमले नहीं करेगा।

12:45 PM Mar 05, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध के दसवें रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, युद्ध में फंसे हुए नागरिकों के सुरक्षित निकलने तक रूस हमले नहीं करेगा।

यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध के दसवें दिन एक बड़ी खबर सामने आई है। रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक युद्ध में फंसे हुए नागरिकों के सुरक्षित निकलने तक रूस हमले नहीं करेगा। भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे सीजफायर किया जाएगा।
बता दें कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में भारत समेत तमाम देशों के नागरिक फंसे हुए है। रूसी हमलों से यूक्रेन के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच रूस ने अब सीजफायर की बात कही है। बीते 9 दिनों से जारी जंग के 10वें सामने आई यह जानकारी राहत देने वाली है।
रूसी सैनिकों की गोलियों का निशाना बने नागरिक
रूस-यूक्रेन के बीच अब तक दो दौर की असफल वार्ता हो चुकी है। जबकि तीसरे दौर की संभवतः वार्ता आज या कल में हो सकती है। सीजफायर के ऐलान से पहले कीव के पास बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोलियों का निशाना बनाया। यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने बुका में एक कार पर भी जमकर फायरिंग की है। हादसे में 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हुए।
खारकीव की घेराबंदी 
रूसी सैनिकों ने शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े जापोराजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया, जहां पहले दिन में गोलाबारी के कारण आग लग गई थी। बीते दिन, खेरसान के बंदरगाह शहर को भी रूसी सेना ने जब्त कर लिया था। दक्षिण में रूस की सेना ने काला सागर तट के साथ के क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया और बंदरगाह शहर मारियुपोल घिरा हुआ है। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में भी घेराबंदी बनी हुई है।
Advertisement
Advertisement
Next Article