W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रूस ने यूक्रेन पर पहली बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला

यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया है कि रूस ने गुरुवार सुबह उसके खिलाफ पहली बार अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) से हमला किया।

05:27 AM Nov 21, 2024 IST | Shera Rajput

यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया है कि रूस ने गुरुवार सुबह उसके खिलाफ पहली बार अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) से हमला किया।

रूस ने यूक्रेन पर पहली बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला
Advertisement

यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया है कि रूस ने गुरुवार सुबह उसके खिलाफ पहली बार अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) से हमला किया। यह हमला यूक्रेन के निप्रो शहर पर किया गया था।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यूक्रेन की वायुसेना ने टेलीग्राम पर बताया कि आईसीबीएम रूस के अस्त्राखन क्षेत्र से दागी गई थी। हालांकि इसमें मिसाइल के प्रकार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

देश की वायु रक्षा प्रणाली ने रूस की छह क्रूज मिसाइलों को मार गिराया – वायु सेना

इस हमले में आठ अन्य मिसाइलें भी शामिल थीं। वायु सेना ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने रूस की छह क्रूज मिसाइलों को मार गिराया, जबकि शेष मिसाइलों से कोई खास नुकसान नहीं हुआ।

क्षेत्रीय गवर्नर सर्जी लिसाक ने कहा कि द्निप्रो पर बड़े पैमाने पर हमले से एक औद्योगिक इकाई को नुकसान पहुंचा और शहर में दो स्थानों पर आग लग गई।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस हमले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने इस मामले पर सारे प्रश्न रक्षा मंत्रालय से पूछने को कहा।

रूस ने यूक्रेन को परमाणु हमले की दी धमकी

इससे पहले रूस ने यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी दी थी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि मॉस्को के संशोधित परमाणु सिद्धांत में इस बात की संभावना शामिल है कि यदि कीव रूस के खिलाफ पश्चिमी मिसाइलों का उपयोग करता है तो मॉस्को की तरफ से परमाणु हमला हो सकता है।

पेस्कोव ने मंगलवार को कहा था, यदि संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है या रूस और बेलारूस गणराज्य के खिलाफ आक्रमण की स्थिति में रूसी संघ को पारंपरिक हथियारों के साथ परमाणु हथियारों का उपयोग करने का अधिकार है।

रूस के संशोधित परमाणु सिद्धांत को मंजूरी देने वाले आदेश पर किए हस्ताक्षर

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को रूस के संशोधित परमाणु सिद्धांत को मंजूरी देने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए।

पेस्कोव ने आगे कहा था कि यूक्रेन द्वारा पश्चिमी गैर-परमाणु मिसाइलों के इस्तेमाल को, एक ऐसे हमले के रूप में देखा जाएगा जो एक परमाणु शक्ति संपन्न देश के समर्थन से एक गैर-परमाणु शक्ति वाला देश करेगा। यह स्थिति संभवतः मास्को द्वारा परमाणु हथियारों के उपयोग को उचित ठहराने वाली होगी।

प्रवक्ता ने यह भी कहा था कि रूस के संशोधित परमाणु सिद्धांत में यह रेखांकित किया गया है कि किसी परमाणु शक्ति संपन्न देश की भागीदारी या समर्थन से किसी भी गैर-परमाणु शक्ति वाले देश द्वारा रूस के विरुद्ध आक्रमण को एक संयुक्त हमला माना जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×