Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस ने कोविड-19 वैक्सीन का शुरू किया उत्पादन, कहा- वैक्सीन की प्रभावशीलता पर संदेह निराधार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को नोवल कोरोना वायरस के इलाज के लिए दुनिया के पहले पंजीकृत वैक्सीन की घोषणा की, जिसका नाम मॉस्को द्वारा 1957 में लॉन्च किए गए अंतरिक्ष सैटेलाइट स्पूतनिक वी के नाम पर है।

08:56 AM Aug 16, 2020 IST | Desk Team

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को नोवल कोरोना वायरस के इलाज के लिए दुनिया के पहले पंजीकृत वैक्सीन की घोषणा की, जिसका नाम मॉस्को द्वारा 1957 में लॉन्च किए गए अंतरिक्ष सैटेलाइट स्पूतनिक वी के नाम पर है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड 19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व का लगभग देश इस महामारी से जूझ रहा है। जहां एक तरफ दुनिया में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है वही दूसरी तरफ हर देश वैक्सीन बनाने के प्रयास में लगा है। इस बीच रूस ने कोविड-19 के इलाज के लिए अपने वैक्सीन के पहले बैच का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह जानकारी उनके स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में दी।
Advertisement
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को नोवल कोरोनावायरस के इलाज के लिए दुनिया के पहले पंजीकृत वैक्सीन की घोषणा की, जिसका नाम मॉस्को द्वारा 1957 में लॉन्च किए गए अंतरिक्ष सैटेलाइट स्पूतनिक वी के नाम पर है। रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीन को गामालेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा बनाया गया है। यह मॉस्को के पास स्थित एक चिकित्सा संस्थान है।
स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने बुधवार को कहा कि रूस अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने के बाद अन्य देशों को वैक्सीन की पेशकश करेगा। वैक्सीन की प्रभावशीलता पर संदेह निराधार है। रूस में अब तक कुल 917,884 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 15,617 मौतें भी शामिल हैं, वहीं अब तक 729,411 लोग इससे उबर चुके हैं।

सोनिया का केंद्र पर वार- संवैधानिक मूल्यों और परंपराओं के विपरीत है मोदी सरकार

Advertisement
Next Article